संभल में दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की मौत:पुलिस ने पति को जेल भेजा, एक साल पहले शादी हुई थी

Oct 11, 2026 - 22:49
0
संभल में दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की मौत:पुलिस ने पति को जेल भेजा, एक साल पहले शादी हुई थी
संभल में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाने की घटना में घायल विवाहिता खमीरा की रविवार शाम 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थी। घटना के करीब 48 घंटे बाद उसकी मौत की सूचना रजपुरा पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले में पति निर्दोष उर्फ टीटू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 6 अक्टूबर को जलाने का आरोप मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के पतेई नासिर गांव का है। मृतका की पहचान खमीरा पत्नी निर्दोष उर्फ टीटू के रूप में हुई है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कांक्सी गांव निवासी रजनीश ने अपनी बेटी खमीरा की शादी करीब एक साल पहले धीरेंद्र के बेटे निर्दोष से की थी। परिजनों के अनुसार, 6 अक्टूबर की शाम निर्दोष ने कथित तौर पर खमीरा पर डीजल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खमीरा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए, जहां एम्स में उसका इलाज चल रहा था। पिता की शिकायत पर पति गिरफ्तार विवाहिता के पिता रजनीश कुमार पुत्र मोहर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 7 अक्टूबर को निर्दोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 8 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौत के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने रविवार रात 9 बजे बताया कि विवाहिता की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मौत के बाद एफआईआर में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव सोमवार सुबह उसके मायके पहुंचने की जानकारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User