संभल में कूमल लगाकर घर से डेढ़ लाख की चोरी:मकान मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, शोर मचाने पर भागे चार चोर; 12 हजार नकद भी ले गए

Oct 05, 2026 - 16:54
0
संभल में कूमल लगाकर घर से डेढ़ लाख की चोरी:मकान मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, शोर मचाने पर भागे चार चोर; 12 हजार नकद भी ले गए
संभल में कूमल लगाकर एक ग्रामीण के घर में ₹12,000 की नकदी सहित डेढ़ लाख रुपए की चोरी की घटना को चार चोरों ने अंजाम दिया है। ग्रामीण के उठने के बाद चोरों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, शोर मचाता वह कमरे से बाहर निकाला तो चोर भाग खड़े हुए। चोरी की वारदात रविवार सोमवार की मध्यरात्रि 02:40 बजे की है। उक्त पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 35 किलोमीटर दूर तहसील चंदौसी के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी का है। दोपहर 02:15 बजे गांव निवासी विनीत चौधरी पुत्र राजपाल सिंह ने थाना पुलिस को घर में हुई चोरी की शिकायत दी है। मध्यरात्रि में जंगल के रास्ते से चोरों ने कमरे की दीवार में कूमल कर लिया, गृहस्वामी रात में कमरे से बाहर आया तो एक अज्ञात चोर लाठी लेकर खड़ा था। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा उसने लाठी लेकर विनीत को दौड़ाया तो वह भाग कर कमरे में पहुंचा और वहां तीन चोर दीवार में कूमल कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। गृहस्वामी की लाडी डंडों से पिटाई की। इसके बाद शोर मचाता हुआ वह कमरे से बाहर निकलकर आया तो ग्रामीण भी जाग गए और तब तक वह कमरे के अंदर जाते उस समय तक चोर दीवार में किए गए कूमल से जंगल के रास्ते निकलकर भाग गए। विनीत ने थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि सोने का एक मंगलसूत्र एक जोड़ी कुंडल सोने के कुछ अन्य आभूषण और चांदी के आभूषण सहित कुछ बर्तन कपड़े भी कर ले गए हैं, उन्होंने घर की अलमारी के अंदर रखी ₹12,000 की नकदी भी चोरी कर ली है। तीन चोर ने उसके साथ मारपीट भी की और एक चोर ने उसे लाठी लेकर दौड़ाया था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को जांच करने के लिए गांव भेजा गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User