संभल में महागौरी की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी:सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर में फूलों का बंगला बना, श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया

Oct 18, 2026 - 10:07
0
संभल में महागौरी की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी:सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर में फूलों का बंगला बना, श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया
संभल में शारदीय नवरात्र की दुर्गाअष्टमी पर भवन में फूलों का बंगला बनाया गया। मंगला आरती में श्रद्धालु शामिल हुए, रविवार सुबह 09 बजे तक 5000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर परिसर में 9 दिन का मेला लगा है और मां ज्वाला देवी से आई दिव्य ज्योत के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। रविवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित 800 साल पुराने सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।मुख्य यजमान शुभम गुप्ता नैंसी गुप्ता ने आरती की, उनके द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। मां दुर्गा के व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने आज कन्या-वरुओं को भोजन कराकर वर्त खोले है। मंदिर परिसर में दुर्गा अष्टमी पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की मां दुर्गा से प्रार्थना की है। महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। वे शांत, सौम्य और श्वेत वर्ण की हैं, जो पवित्रता और शांति का प्रतीक हैं। महागौरी की पूजा से पाप धुल जाते हैं, जीवन में सुख-शांति आती है और असंभव कार्य भी सफल होते हैं। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मीनू रस्तोगी ने कहा कि आज दुर्गा अष्टमी का दिन है। नवरात्रि के 9 दिन मंदिर आता हूं मां का आशीर्वाद मिलता है और आज दरबार से प्रसाद में साड़ी मिली है। मंदिर का माहौल बहुत ही बढ़िया है, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर महंत मुरली सिंह ने कहा कि आज मंदिर से श्रद्धालुओं के घरों में महागौरी का पूजन चल रहा है। संभल शहर के बसने के समय से यहां माता का स्थान है और यह सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुलदेवी का मंदिर है। उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में फूलों का बंगला बनाया गया है और मंगला आरती के बाद से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User