संभल में तीन डिग्री तापमान गिरा, मौसम बदला, AQI 169:अस्पतालों में बढ़े मरीज, जिला अस्पताल में 4 दिन में 30,000 से ज्यादा ब्लड जांच हुई

Oct 09, 2026 - 09:43
0
संभल में तीन डिग्री तापमान गिरा, मौसम बदला, AQI 169:अस्पतालों में बढ़े मरीज, जिला अस्पताल में 4 दिन में 30,000 से ज्यादा ब्लड जांच हुई
संभल में सुबह और रात की ठंड के बीच तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है और 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, आज AQI 169 पहुंचा है। मौसम के बदलने के साथ बच्चों से लेकर बड़े तक बुखार से पीड़ित हैं, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। शुक्रवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है इसी के साथ कल के मुकाबले दो डिग्री और आज पूरे दिन में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग पिछले तीन दिन से हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है आज शुक्रवार को भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन पिछले तीन दिन से संभल में मौसम तो बदला है लेकिन बारिश के कोई असर नहीं दिखे हैं। धूप निकलने के साथ ही बीच-बीच में 5 से 10 मिनट के लिए बीते गुरुवार को बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते में तीन से चार डिग्री से तापमान की गिरावट की संभावना जताई है। आपको बता दें कि इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ है, वहीं ईख की फसल में खेत के अंदर पानी भरने से कीड़ा लग गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है।सीएमएस डॉ राजेंद्र सैनी ने बताया कि फिलहाल 32 मरीज भर्ती हैं, लेकिन ब्लड जांच प्रतिदिन 7 से 8 हजार के बीच पहुंची है। पिछले 15 दिन से प्रतिदिन बुखार के 200 से अधिक मरीज नए सामने आ रहे हैं। OPD 1000 के पार पहुंची है, 30,000 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच हुई है और आइसोलेशन वार्ड बने हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User