संभल में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत:मां और भाई-बहन को खाना देकर लौट रहा था, कक्षा दो का छात्र था

Oct 10, 2026 - 16:49
0
संभल में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत:मां और भाई-बहन को खाना देकर लौट रहा था, कक्षा दो का छात्र था
संभल में मजदूरी पर खेत में धान की कटाई कर रही मां और भाई-बहन का खाना देकर साइकिल से लौट रहे 11 साल के किशोर की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचलकर मौत हो गई। शनिवार की दोपहर 02 बजे सड़क हादसा हुआ है, घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है, वहीं किशोर की मौत होने से कोहराम मचा है। उक्त सड़क हादसा संभल के जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर थाना बहजोई क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में नाचनी वाले रोड पर हुआ है। मृतक किशोर की पहचान हेमंत कुमार (11 वर्षीय) पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव बल्लमपुर के रूप में हुई है। दोपहर 12:30 बजे मृतक किशोर घर से मां और भाई-बहन का खाना लेकर खेत पर गया था। उसके बाद वापस आ रहा था तो ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिरा और ट्रैक्टर उसके धड़ के ऊपर से उतर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई, उधर ट्रैक्टर-ट्राली चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटनास्थल से 300 मीटर दूर खेत में काम कर रहे भाई-बहन और मां दौड़कर पहुंचे। चालक की तलाश की जा रही मृतक का पिता सुनील कुमार राजस्थान में मजदूरी करता है, बेटे की मौत की सूचना उसे दी गई है। आपको बता दें कि मृतक हेमंत कुमार गांव पंवासा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 2 का छात्र था। मृतक दो भाई दो बहन है वह सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरोगा नरेंद्र सिंह कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पहुंचे है। कानूनी कार्रवाई करने के बाद मृतक के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए 03:15 बजे भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना स्थल से ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User