संजय सिंह ने सुल्तानपुर से किया चुनावी शंखनाद:सदर सीट से पार्टी प्रवक्ता को मजबूत करने का दिया संकेत, बसपा उतार चुकी है प्रत्याशी

Oct 15, 2026 - 07:20
0
संजय सिंह ने सुल्तानपुर से किया चुनावी शंखनाद:सदर सीट से पार्टी प्रवक्ता को मजबूत करने का दिया संकेत, बसपा उतार चुकी है प्रत्याशी
ृसुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने अपने गृह जनपद सुल्तानपुर से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। बुधवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बरौंसा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आप के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस सीट पर बसपा के बाद आप की ओर से भी दावेदारी सामने आई है। वंशराज दुबे पिछले डेढ़ साल से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने सबसे पहले 100 बेड वाले बिरसिंहपुर अस्पताल की अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया और प्रदर्शन किया। इसके बाद तत्कालीन सीएमएस पर कार्रवाई हुई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बनी कई पानी की टंकियों में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर भी आंदोलन किया। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के संचालन में अनियमितताओं का मामला उठाया। इन मुद्दों के जरिए उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाई। स्थानीय राजनीति में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक अरुण वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं। पिछले दो चुनावों में इस सीट पर जनप्रतिनिधियों को हार का सामना करना पड़ा है। जयसिंहपुर सीट को लेकर राजनीतिक चर्चा इसलिए भी तेज है, क्योंकि संजय सिंह ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। ऐसे में चर्चा है कि गठबंधन की स्थिति बनने पर वह अपने गृह जनपद की इस सीट से वंशराज दुबे के लिए दावेदारी कर सकते हैं। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर अभी किसी अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा इस बार प्रत्याशी बदल सकती है। वहीं, बसपा से चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री ओपी सिंह ने हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा रही। बसपा ने कुर्मी मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. मधुलता वर्मा को मैदान में उतारा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा पहले, सपा दूसरे और बसपा तीसरे स्थान पर रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User