संतकबीरनगर में 101 पुलिसकर्मियों के तबादले:11 इंस्पेक्टर और 42 SI शामिल, कई को मिली नई जिम्मेदारी

Oct 05, 2026 - 16:38
0
संतकबीरनगर में 101 पुलिसकर्मियों के तबादले:11 इंस्पेक्टर और 42 SI शामिल, कई को मिली नई जिम्मेदारी
संतकबीरनगर एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को जिले में 101 पुलिसकर्मियों के तबादले किए। जारी सूची में 11 इंस्पेक्टर और 42 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। तबादलों के साथ कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। अनिल कुमार को चुनाव सेल और अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। हरेन्द्र पाठक और अवधेश को खलीलाबाद कोतवाली की अपराध शाखा में इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। धनघटा में भी बदली जिम्मेदारी मैनेजन यादव और गिरीश चंद्र राय को धनघटा थाने की अपराध शाखा में इंस्पेक्टर बनाया गया है। ब्रजेश कुमार को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी और सतीश कुमार सिंह को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है। राहुल सिंह यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि बृजेश कुमार मिश्रा को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 101 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User