संतकबीरनगर में बाइक सवारों को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ा:चालक की मौत, दो बाइक सवार गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 06, 2026 - 21:12
0
संतकबीरनगर में बाइक सवारों को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ा:चालक की मौत, दो बाइक सवार गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर
संतकबीरनगर में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मीरगंज के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र प्रजापति (26) की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के परदेसवा गांव निवासी सत्येंद्र प्रजापति पुत्र रामसेवक प्रजापति मेहनत-मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर वह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर बनवाने के लिए खलीलाबाद की ओर जा रहा था। मीरगंज के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सलीम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी पड़ियापार, थाना मुंडेरवा, बस्ती और उसका साथी भी घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक चालक सलीम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दूसरे बाइक सवार का भी उपचार कराया गया। यू-टर्न लेते समय बाइक सवारों को बचाने की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर राजस्थान के बीकानेर जिले से पीओपी लादकर बिहार के फारबिसगंज जा रहा था। बताया गया कि मीरगंज के पास बाइक सवार यू-टर्न लेने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र ने वाहन को साइड किया। इतने में ट्रैक्टर ट्रेलर से टकरा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। बाइक सवार घायलों में से एक युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User