संतकबीरनगर में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़:मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आईं, शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना से पूरी होंगी मुरादें

Oct 11, 2026 - 11:04
0
संतकबीरनगर में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़:मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आईं, शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना से पूरी होंगी मुरादें
संतकबीरनगर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आई हैं। शास्त्रों के अनुसार, हाथी पर माता का आगमन बहुत शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जो देश में सुख-शांति और धन-धान्य बढ़ाती है। खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का कला की वन देवी मंदिर, लहुरादेवा की समय माता मंदिर, कोपिया समय माता मंदिर और मेंहदावल की नगर वाली माता मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने पूजा की। उन्होंने नारियल और चुनरी चढ़ाई। दुर्गा माता मंदिर बरदहिया के पुजारी शुभकरन उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि रविवार से शुरू होने पर माता का वाहन हाथी होता है। इस बार भी मां हाथी पर सवार होकर आई हैं। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक रहा। भक्त अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक) में भी घटस्थापना कर सकते हैं। इस समय कलश स्थापना से मां भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User