संतकबीरनगर में तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया:झाड़-फूंक के बहाने बांध पर ले गया, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Oct 12, 2026 - 10:37
0
संतकबीरनगर में तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया:झाड़-फूंक के बहाने बांध पर ले गया, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
संतकबीरनगर में तंत्र-मंत्र एवं झाड़-फूंक के बहाने बहला-फुसलाकर बांध पर ले जाकर एक महिला से रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने रविवार की रात को आरोपी तांत्रिक दुर्गविजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की टीमें जुट गई है। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है धनघटा क्षेत्र के तिलहवा का रहने वाला आरोपी दुर्गविजय सिंह तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक (सोखा) का काम करता है। उसके परिवार में तंत्र-बाधा के निवारण के नाम पर आरोपी का उसके घर आना-जाना हुआ था। जान से मारने की धमकी दी 9 अक्तूबर 2026 को शाम करीब 05 बजे आरोपी तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक के बहाने उसे और उसके पति को अपने गांव तिलहवा बुलाकर अपने घर के पास स्थित बांध की तरफ ले गया। बांध पर पहुंचने के बाद एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत आरोपी ने उसके पति को यह कहकर दूर ही रोक दिया कि पूजा-पाठ व झाड़-फूंक एकांत में करनी होगी और वहां किसी अन्य व्यक्ति का रहना वर्जित है। इसके बाद आरोपी एकांत का लाभ उठाते हुए उसको बांध पर आगे ले गया तथा उसकी विवशता व भय का नाजायज फायदा उठाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके जरिए विरोध व चीख-पुकार करने पर आरोपी ने मुंह बंद रखने तथा किसी को भी बताने पर जान से मारने व तंत्र-मंत्र से बर्बाद कर देने की धमकी दी। किसी प्रकार पीड़िता रोते-बिलखते अपने पति के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User