संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना आज भी जारी:मैनपुरी में नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन सहित 6 मांगों को लेकर प्रदर्शन

Oct 16, 2026 - 15:23
0
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना आज भी जारी:मैनपुरी में नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन सहित 6 मांगों को लेकर प्रदर्शन
मैनपुरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारी नियमितीकरण, सम्मानजनक वेतन, कैशलेस इलाज, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति सहित छह मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे किसान नेता ने कर्मचारियों की मांगें सुनीं और उनसे ज्ञापन लिया। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस प्रदर्शन में आशा संगिनियों ने भी हिस्सा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे सालों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और जॉइंट सेक्रेटरी अभय सिंह ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों पर ठोस कार्रवाई की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User