सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम ने की आत्महत्या:अतिथि गृह में फंदे से लटका मिला शव, फोन नहीं उठने पर ड्राइवर देखने पहुंचा
सोनभद्र के रेणुकूट में वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) की गुरुवार रात मौत हो गई। वह विभागीय काम से रेणुकूट पहुंचे थे और एक निजी अतिथि गृह में रुके थे। देर रात चालक के कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। चालक अतिथि गृह पहुंचा तो कमरे में सत्यपाल प्रसाद पंखे से गमछे के सहारे लटके मिले। सूचना पर पिपरी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद गुरुवार शाम करीब सात बजे विभागीय काम से रेणुकूट पहुंचे थे। इसके बाद वह निजी अतिथि गृह में रुके। देर रात चालक ने मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद चालक अतिथि गृह पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद पंखे से गमछे के सहारे लटके मिले। मिर्जापुर डिविजन में तैनाती, पिपरी का अतिरिक्त प्रभार चालक ने तत्काल पिपरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्यपाल प्रसाद मूल रूप से देवरिया जिले के भरहे चौरा गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी। उनके पास पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी था। विभागीय काम के सिलसिले में ही वह रेणुकूट पहुंचे थे। कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस सत्यपाल प्रसाद के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब तीन और पांच साल है। परिवार मिर्जापुर में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों में भी शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)