सोनकपुर पुल के नीचे कूड़ा जलाने से जहरीला धुआं फैला:सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन से लोग बेहाल

Oct 17, 2026 - 13:26
0
सोनकपुर पुल के नीचे कूड़ा जलाने से जहरीला धुआं फैला:सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन से लोग बेहाल
मुरादाबाद के सोनकपुर पुल के नीचे नगर निगम द्वारा कूड़ा जलाए जाने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, मुरादाबाद तहसील से आगे सोनकपुर पुल के नीचे नगर निगम कूड़ा डालता है। आरोप है कि कूड़े को हटाने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। तब कुछ दिनों तक कूड़ा डालना और जलाना बंद हो गया था। अब दोबारा उसी जगह कूड़ा डालने और जलाने का काम शुरू हो गया है। इसे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताते हुए, शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करने और सोनकपुर पुल के नीचे कूड़ा डालने व जलाने पर रोक लगाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User