सपा बाबा साहब वाहिनी में पीलीभीत के दो नेता शामिल:नरेश सागर राष्ट्रीय महासचिव और अशोक वर्मा राष्ट्रीय सचिव बने, कार्यकर्ताओं में खुशी

Oct 18, 2026 - 09:35
0
सपा बाबा साहब वाहिनी में पीलीभीत के दो नेता शामिल:नरेश सागर राष्ट्रीय महासचिव और अशोक वर्मा राष्ट्रीय सचिव बने, कार्यकर्ताओं में खुशी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का विस्तार किया गया है। वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने पीलीभीत के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सागर को राष्ट्रीय महासचिव और अशोक कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी भी मिली पार्टी ने नए पदाधिकारियों से डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के विचारों और सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है। उन्हें संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत व सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी भी मिली है। पीलीभीत के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। नरेश सागर सामाजिक व कानूनी सेवा से जुड़े हैं, वहीं अशोक वर्मा का कार्यकर्ताओं से मजबूत संपर्क है। अपनी नियुक्ति पर दोनों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने और 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिशन को आगे बढ़ाने, संविधान की रक्षा व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User