सपा चेयरमैन की गाड़ी से 9.50 लाख रुपये गायब:बस्ती में चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे थे, आरोपी की तलाश जारी
बस्ती में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन चौराहे के पास शनिवार शाम टप्पेबाजों ने सपा चेयरमैन चंद प्रकाश चौधरी की गाड़ी से 9 लाख 50 हजार रुपये गायब कर दिए। चेयरमैन गाड़ी से उतरकर चाय पीने के लिए गए थे। इसी दौरान गाड़ी से नकदी गायब होने की घटना सामने आई। रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। चेयरमैन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे चंद प्रकाश चौधरी बड़ेबन चौराहे के पास पहुंचे थे। वह गाड़ी से उतरकर चाय पीने के लिए चले गए। इसी दौरान उनकी गाड़ी से 9 लाख 50 हजार रुपये गायब हो गए। वापस लौटने पर नकदी गायब मिलने से उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बड़ेबन चौकी पर तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। चेयरमैन की शिकायत के आधार पर पुलिस आसपास के हालात की जानकारी जुटा रही है। टप्पेबाजों की पहचान करने और नकदी गायब होने की घटना का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)