सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल बलिया आएंगे:पूर्व नेता प्रतिपक्ष को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे विपक्ष के बड़े चेहरे; संजय सिंह 9 अक्टूबर को आएंगे

Oct 08, 2026 - 08:51
0
सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल बलिया आएंगे:पूर्व नेता प्रतिपक्ष को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे विपक्ष के बड़े चेहरे; संजय सिंह 9 अक्टूबर को आएंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बलिया आएंगे। सभी नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के गांव गोसाईंपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। सपा बलिया के जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने बताया कि अखिलेश यादव लखनऊ से आजमगढ़ हवाई जहाज से आएंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर और फिर कार से गोसाईंपुर पहुंचेंगे। यहां वे प्रार्थना सभा में शामिल होकर रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे। शिवपाल और माता प्रसाद हेलीकॉप्टर से आएंगे शिवपाल सिंह यादव और माता प्रसाद पाण्डेय एक साथ हेलीकॉप्टर से चेतन किशोर सिकंदरपुर पहुंचेंगे। वहां से कार के जरिए गोसाईंपुर जाएंगे। दोनों नेता प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। संजय सिंह 9 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में होंगे शामिल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्र ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह 8 अक्टूबर की रात रसड़ा पहुंचेंगे। 9 अक्टूबर को वे गोसाईंपुर जाकर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। इस दौरान वे रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देने के साथ परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। कई दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना रामगोविन्द चौधरी की प्रार्थना सभा में कई राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। गोसाईंपुर में नेताओं के आने को देखते हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User