सफाई कर्मचारियों की मांगों पर नगर आयुक्त से वार्ता:मथुरा में हड़ताल खत्म कराने पर चर्चा; जल्द समाधान का दिया भरोसा
मथुरा में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार रात नगर निगम कार्यालय में वार्ता हुई। रात करीब 8 बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की ओर से रखी गई मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के सामने सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होना जरूरी है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था भी सुचारु रखने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त ने संगठन के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मांगों पर आवश्यक स्तर पर विचार-विमर्श और कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में सफाई कर्मचारियों की चल रही काम बंद हड़ताल को खत्म कराने को लेकर भी चर्चा हुई। नगर निगम प्रशासन और संगठन के पदाधिकारियों के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हड़ताल के चलते शहर में कई जगह सफाई व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में इस वार्ता के बाद हड़ताल खत्म होने और सफाई व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)