सफारी पार्क में नेचर वॉक आयोजित:वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश, पेड़-पौधों और पक्षियों की दी जानकारी

Oct 04, 2026 - 17:13
0
सफारी पार्क में नेचर वॉक आयोजित:वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश, पेड़-पौधों और पक्षियों की दी जानकारी
इटावा में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत प्रकृति संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कॉन) ने इटावा सफारी पार्क के सहयोग से नेचर वॉक का आयोजन किया। इसमें पर्यावरण प्रेमियों, शोधकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने सफारी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न पेड़-पौधों, औषधीय वनस्पतियों और पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। स्कॉन पदाधिकारियों और सफारी प्रशासन ने भारतीय तेंदुए, एशियाई शेर सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। स्कॉन के महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रूपेश श्रीवास्तव सहित मुकेश, अरुण, अनुपम और अर्जुन का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User