सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी:10 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट, 4 महीने से फरार था
कानपुर में सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया। आरोपियों ने कॉलोनी दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित से ऑनलाइन और नकद किस्तों में रुपये लिए थे। इसके बदले फर्जी दस्तावेज भी दिए गए, लेकिन कॉलोनी नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर 9 जून को धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है, जबकि दूसरे को अब गिरफ्तार किया गया है। 45 हजार में कॉलोनी दिलाने का दिया था भरोसा जाजमऊ के मोतीनगर निवासी अमित गौतम ने पुलिस को बताया कि तिवारीपुर निवासी सत्यम तिवारी उनके कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। आरोप है कि सत्यम ने 45 हजार रुपये में सरकारी कॉलोनी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद सत्यम तिवारी और नौशाद अली ने मिलकर उनसे करीब 1.80 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने रुपये लेने के बाद फर्जी दस्तावेज दिए और कॉलोनी दिलाने के नाम पर टालमटोल करते रहे। रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप काफी समय तक कॉलोनी नहीं मिलने पर अमित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में सत्यम तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपी नौशाद अली निवासी बाबूपुरवा फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)