ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पांड्या:चोट के कारण इंडिया A टीम से हटे, सूर्यांश शेडगे को मौका

Oct 04, 2026 - 15:55
0
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पांड्या:चोट के कारण इंडिया A टीम से हटे, सूर्यांश शेडगे को मौका
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 6 से 11 अक्टूबर के बीच पुडुचेरी में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोट के कारण वे इंडिया A के लिए नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह मुंबई के बैटिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया जा सकता है। सूर्यांश ने बेगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे पहले मैच से पहले पुडुचेरी में टीम के साथ जुड़ गए हैं। हार्दिक ने आखिरी बार IPL 2026 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। उन्हें पिछले महीने इंडिया A टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण अब सीरीज से बाहर हो गए हैं। नमन धीर भी सीरीज से बाहर हार्दिक के अलावा नमन धीर भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 3 अनऑफिशियल वनडे नहीं खेलेंगे। उन्हें 1 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नमन को वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए T20I टीम से रिलीज किया गया है। वे तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। जून में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं सूर्यांश सूर्यांश शेडगे ने जून 2026 में बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ T20I से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब इंडिया A टीम में चुने जाने के कारण वे मुंबई के रणजी ट्रॉफी ओपनर में नहीं खेल पाएंगे। मुंबई को 11 अक्टूबर से वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ पहला मैच खेलना है। ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान, पडिक्कल उपकप्तान ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया A की कप्तानी करेंगे। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, प्रियांश आर्य, प्रिसिमरन सिंह, विप्रज निगम और यश ठाकुर समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। इंडिया A का अपडेटेड स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, प्रिसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज से असलंका बाहर:खराब फॉर्म के चलते फैसला; निसांका की टीम में जगह फिटनेस पर निर्भर श्रीलंका ने पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए चरिथ असलंका को टीम से बाहर कर दिया है। पाथुम निसांका की टीम में शामिल होने की स्थिति उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User