सुल्तानपुर में निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरा:2 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर; ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर

Oct 05, 2026 - 19:53
0
सुल्तानपुर में निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरा:2 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर; ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर शहर के चुनहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल परिसर में सोमवार शाम करीब 5 बजे निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे में फतेहपुर के हुसैनगंज निवासी जितेंद्र (49) और करण (26) घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान करण ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से स्कूल में निर्माण कार्य कर रहे थे। सोमवार को स्लैब डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान स्लैब की सपोर्ट में लगी बल्ली अचानक टूट गई, जिससे पूरा स्लैब ढह गया और वे नीचे गिर पड़े। दो मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर हादसे में दोनों मजदूरों को चोटें आईं। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने करण की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। करण ने बताया कि उनका मोबाइल कमरे पर रह गया है, इसलिए वह अभी अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। छज्जे का हिस्सा किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया से सोमवार शाम 7:10 बजे जानकारी लेने के लिए फोन किया गया। उनके मातहत कर्मचारी ने फोन उठाकर बताया कि एसडीएम अभी मीटिंग में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User