सुल्तानपुर में फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद, 2 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे आरोपी शिवम राजभर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल किया गया था। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ भेजा गया था, जहां अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। पूछताछ में चुनावी रंजिश की बात सामने आई पुलिस पूछताछ में शिवम राजभर ने बताया कि राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच आने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में हमला किया गया। मामले में चंदन राजभर और शुभम शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी चंदन राजभर और शुभम शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पत्नी के साथ स्कूटी से लौट रहे थे राजन घायल राजन की मां इशरावती के मुताबिक, उनका बेटा राजन पत्नी करिश्मा के साथ स्कूटी से अलीपुर बाजार से लौट रहा था। पंचायत भवन के पास चंदन पुत्र पन्नालाल और उसके एक साथी ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि चंदन ने तमंचे से राजन पर गोली चला दी। पत्नी से मारपीट का भी आरोप इशरावती का आरोप है कि गोली लगने से राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदन के साथी ने राजन की पत्नी करिश्मा के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल को पहले अखंडनगर सीएचसी ले गए गोली लगने के बाद राजन को निजी साधन से सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। सुभम शुक्ला पर हमला कराने का आरोप इशरावती ने आरोप लगाया है कि गोलीबारी सुभम शुक्ला के कहने पर कराई गई। पुलिस मामले में नामजद और फरार आरोपियों की तलाश के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)