सुप्रीम कोर्ट बोला- सड़क सुरक्षा के काम पूरे करें:ऐसा नहीं किया तो हम दिल्ली हाईकोर्ट के गेट पर बैठेंगे

Oct 16, 2026 - 14:57
0
सुप्रीम कोर्ट बोला- सड़क सुरक्षा के काम पूरे करें:ऐसा नहीं किया तो हम दिल्ली हाईकोर्ट के गेट पर बैठेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के पास सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामले में अधिकारियों को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि अगर काम पूरा नहीं हुआ, तो दोनों जज दिल्ली हाईकोर्ट के मैंन गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे और काम पूरा होने तक घर नहीं जाएंगे। कोर्ट ने कहा, “अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो हम दोनों दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य गेट पर होंगे। जब तक आप काम पूरा नहीं करेंगे, हम घर नहीं जाएंगे। हम वहां धरने पर बैठ जाएंगे और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) बनर्जी को भी घर नहीं जाने देंगे।” यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के ठीक पहले सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस जगह पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User