सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से कूदा युवक:नोएडा में बॉडी दो हिस्सों में बंट गई, पहचान में जुटी पुलिस

Oct 03, 2026 - 12:42
0
सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से कूदा युवक:नोएडा में बॉडी दो हिस्सों में बंट गई, पहचान में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक के नीचे गिरते ही तेज आवाज हुई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में युवक के टावर की 43वीं मंजिल से छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जांच करने के साथ ही युवक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक सोसाइटी में रहता था या किसी काम से वहां आया था। घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस वीडियो और मौके पर मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 2 तस्वीर देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User