स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:नई शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? 7 बातें सफलता दिला सकती हैं

Oct 15, 2026 - 06:15
0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:नई शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? 7 बातें सफलता दिला सकती हैं
प्रातःकाल यानी दिन के पहले समय को भोर और प्रत्युषा भी कहा जाता है। जब पूर्व दिशा से सूर्य की किरणें धरती पर आती हैं, तो चारों ओर उजाला फैलने लगता है। प्रकृति का दृश्य बहुत सुंदर लगता है। यह समय नई शुरुआत का प्रतीक है। इस समय से जुड़ी 7 बातें ध्यान रखेंगे, तो जीवन में आनंद बना रहेगा… 1. सूर्य की किरणें अंधकार को दूर करती हैं। इसी प्रकार हमें भी अपने जीवन से अज्ञान, निराशा और नकारात्मक विचारों को दूर करना चाहिए। 2. सुबह का समय नए कार्यों को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस समय हम नए विचारों और अच्छे संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। 3. सुबह मन में नई उमंग और उत्साह रहता है। इससे हम अपने काम को खुशी और लगन के साथ कर सकते हैं। 4. सुबह हमें आशा का संदेश देती है। हमें विश्वास रखना चाहिए कि मेहनत और अच्छे विचारों से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। 5. पुरुषार्थ का अर्थ है मेहनत करना और अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करना। सुबह का समय हमें मेहनत करने की प्रेरणा देता है। 6. सुबह मन शांत रहता है और हम अपने कार्यों पर अच्छी तरह ध्यान लगा सकते हैं। इसलिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। 7. सुबह जल्दी उठकर व्यायाम, योग, ध्यान और पढ़ाई करने से जीवन में अनुशासन आता है। ऐसा करने से हम समय का सही इस्तेमाल कर पाते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User