स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:परिवार में 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा
परिवार एक ऐसा संगठन है, जहां हम अपना सर्वस्व समर्पित करके सुख, सम्मान, प्रेम और आत्मीयता का अनुभव करते हैं। परिवार केवल साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति विश्वास, त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। परिवार से जुड़ी 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा… 1. परिवार में सच्चा सुख तभी मिलता है, जब हम अपने निजी स्वार्थ छोड़कर अन्य लोगों की खुशियों पर ध्यान देते हैं। जब व्यक्ति परिवार के प्रति समर्पित होता है, तब उसे प्रेम, सम्मान और विश्वास प्राप्त होता है। 2. जब परिवार में स्वार्थ, व्यक्तिगत हितों और अपनी रुचियों को अधिक महत्व दिया जाता है, तब आपसी प्रेम और विश्वास कम होने लगता है। व्यक्ति केवल अपने तक सीमित रह जाता है और परिवार की आत्मीयता से दूर हो जाता है। 3. भारतीय संस्कृति का मूल संदेश यहा है कि पूरा विश्व एक परिवार है। इस विचारधारा के अनुसार हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को अपना मानना चाहिए। 4. यदि हम परिवार के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेम, सहयोग, त्याग और सेवा का भाव रखते हैं, तो हमारा जीवन अधिक सुखी बनता है। निःस्वार्थ भाव से जीने पर समाज में सद्भाव, एकता और विश्वास बढ़ता है। हमें स्वार्थ त्यागकर परिवार और मानवता के लिए समर्पित रहना चाहिए। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)