तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर:लखनऊ में विरोध करने पर मां-बेटे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, महिला घायल

Sep 25, 2026 - 13:42
0
तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर:लखनऊ में विरोध करने पर मां-बेटे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, महिला घायल
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला को चोट आई। आरोप है कि विरोध करने पर कार सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर और परिवार के सदस्यों पर दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। आशियाना क्षेत्र के रजनीखंड निवासी सात्विक यादव ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे दाढ़ी बनवाने के लिए अपनी कार से सैलून गए थे। कार में उनकी मां और भाई भी बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी मां को चोट आई। आरोप है कि मां और भाई के कार से बाहर निकलने पर प्रयागराज निवासी सौरभ कुमार और उसके 4-5 साथियों ने दोबारा कार चलाकर सात्विक, उनकी मां और भाइयों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कार रोककर सभी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। सात्विक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश भी की। दो कारों को टक्कर मारने का आरोप पहली कार को टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने सुनील कुमार मौर्य की कार में भी टक्कर मार दी। हादसे में सात्विक की कार समेत दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सौरभ नाम के लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। मामले में इंस्पेक्टर आशियाना का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User