तेलंगाना में अवैध फॉर्म 7 के मामले में पहली एफआईआर:भाजपा एजेंट पर 30 व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फॉर्म भरने का आरोप, सभी मुस्लिम

Oct 06, 2026 - 21:14
0
तेलंगाना में अवैध फॉर्म 7 के मामले में पहली एफआईआर:भाजपा एजेंट पर 30 व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फॉर्म भरने का आरोप, सभी मुस्लिम
हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली में पुलिस ने भाजपा के एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के खिलाफ मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र में 30 मुस्लिम व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फॉर्म 7 भरने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य में वोटर लिस्ट के SIR दावों और आपत्तियों के चरण की समाप्ति से एक दिन पहले हुई है। वोटर्स के नाम पहले से छपे हुए थे भाजपा के एस बालाचंदर के खिलाफ एफआईआर मुशीराबाद निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) टी प्रवीण कुमार रेड्डी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर यह सामने आया कि उनके द्वारा जमा किए गए फॉर्म 7 में संबंधित वोटर्स के नाम पहले से छपे हुए थे। भाजपा के विरोधियों ने इसे इस बात का सबूत बताया है कि फॉर्म 7 भाजपा कार्यालय से केंद्रीय रूप से तैयार किए गए थे। हैदराबाद के बहादुरपुरा और गोशामहल निर्वाचन क्षेत्रों में भी पहले से छपी मतदाता जानकारी वाले इसी तरह के फॉर्म मिलने की खबरें आई हैं। जिन 30 लोगों के खिलाफ बालाचंदर ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा किए थे, उनमें कांग्रेस का एक बीएलए भी शामिल है। 30 पहले से छपे हुए फॉर्म लाने का आरोप एफआईआर के अनुसार - अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्टूबर को किए गए व्यक्तिगत वेरिफिकेशन से पता चला कि बीएलए के बताए सभी 30 लोग हैदराबाद के मुशीराबाद के निवासी थे। एफआईआर में कहा गया है, इसलिए, संबंधित फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए जा सकते और इन्हें अस्वीकार किया जाना चाहिए। बालाचंदर पर बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। फर्जी फॉर्म 7 भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें सोमवार को तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने राज्य के जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को फर्जी फॉर्म 7 भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा, क्योंकि उनके संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं। आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में भी मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए "फर्जी" फॉर्म 7 दाखिल किए गए थे। ओवैसी ने कहा, "सीईओ से हमारी गुजारिश है कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले किसी को भी न बख्शा जाए।" भाजपा का इनकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने मतदाताओं को हटाने के पार्टी के किसी भी प्रयास से इनकार किया है और कांग्रेस पर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें: SIR के फॉर्म-6 विवाद पर राहुल vs भाजपा:BJP बोली- इसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया; राहुल ने कहा था- गैरकानूनी बदलाव किए गए भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी के फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर लगाए आरोपों पर जवाब दिया। प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया है। SIR के लिए इसके साथ एक अतिरिक्त घोषणापत्र जोड़ा गया था। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User