ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड

Oct 08, 2026 - 00:21
0
ठगी करने के वाले 10 हजार के इनामी भाई-बहन अरेस्ट:PM आवास योजना के जरिए मकान दिलाने के नाम पर करते थे फ्रॉड
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले भाई-बहन को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी आवंटन पत्र और कब्जा पत्र देकर कई लोगों से ठगी को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जाजमऊ पुलिस टीम सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा। फर्जी एलॉटमेंट लेटर दिया था एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि जाजमऊ निवासी आसिफ मंसूरी और अमित गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आरोपी राजेश तिवारी ने बेटे सत्यम तिवारी, बेटी ओजस्वी तिवारी और साथी नौशाद अली के जरिए फार्म भरा था। जिन्होंने आवास दिलाने की गारंटी लेकर 45 हजार रुपये रिश्वत ली। जिसके बाद उन्हें फर्जी आवंटन पत्र और कब्जा का पत्र दिया था। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ आवास के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस आरोपियों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। साथ ही आरोपियों द्वारा दिए गए आवंटन पत्र और कब्जा पत्र फर्जी निकले। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। साथ ही कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। जाजमऊ पुलिस ने आरोपित सत्यम तिवारी और उसकी बहन ओजस्वी तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User