तिलक समारोह में डबल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग:रिश्तेदारों के बीच खड़े होकर चलाई गोली, वीडियो सामने आने पर FIR दर्ज
शाहजहांपुर में एक तिलक समारोह में डबल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान मेहमान भी आसपास बैठे थे, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया। फायरिंग का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में एडिट कर रील बनाकर वायरल किया गया। शनिवार रात वीडियो सामने आया है। यह घटना करीब डेढ़ साल पहले गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के टाटराबाद गांव में हुई थी। गांव के ही मानवेंद्र सिंह का तिलक समारोह था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रशांत उर्फ जानू नाम के शख्स ने यह फायरिंग की। रेलवे क्रासिंग को पार करते रील बनाई पुलिस को यह वीडियो शनिवार रात मिला। जांच में पता चला कि जिस बंदूक से फायरिंग हुई, उसका लाइसेंस पुत्तू सिंह के नाम था, जिनकी करीब एक महीने पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रशांत के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश कर रही है। गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि रील बनाने के लिए लोग कभी रेलवे ट्रैक पर जाते हैं तो कभी बाइक से थाने के अंदर से बाहर निकलते हुए बनाते हैं। यहां तक कि स्केटिंग करते हुए रेलवे क्रासिंग को पार करते रील बनाई गयी। इन सभी मामलों में कार्रवाई तो की गयी लेकिन इस तरह से रील बनाने से लोग बाज नहीं आ रहे।
़
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)