ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत:कानपुर में खेत जुताई के लिए निकले थे, मिट्टी में फैला मिला मजदूर का क्षत-विक्षत शव; ड्राइवर फरार

Oct 07, 2026 - 08:48
0
ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत:कानपुर में खेत जुताई के लिए निकले थे, मिट्टी में फैला मिला मजदूर का क्षत-विक्षत शव; ड्राइवर फरार
कानपुर में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ने के कारण 50 वर्षीय मजदूर अनिल साहू नीचे गिर गए थे। रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे क बाद रोटावेटर के ब्लेड में फंसने से मजदूर के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मजदूर का क्षत-विक्षत शव खेत में फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव निवासी अनिल साहू (50 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के ही सुरेंद्र कुशवाहा के साथ उसके ट्रैक्टर पर खेत जुताई के काम से निकले थे। खेत में जुताई का काम चल ही रहा था कि अचानक चलती गाड़ी पर अनिल साहू का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। ट्रैक्टर के पीछे चल रहे तेज रफ्तार रोटावेटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं। बचाने की जगह ट्रैक्टर लेकर भागा चालक हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति सिहर उठता। हालांकि, चालक सुरेंद्र कुशवाहा ने मजदूर को बचाने या उसके परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी देने के बजाय संवेदनहीनता दिखाई। वह तुरंत अपना ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। खेत में क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप घटना के कुछ देर बाद जब स्थानीय ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने खेत में अनिल साहू का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। दृश्य देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मृतक अनिल साहू अपने पीछे पत्नी सन्नो, दो बेटों—विपिन साहू व ऋषि साहू, और दो बेटियों—गोल्डी व रोली को छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुशवाहा की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User