टूंडला में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:नगर इंद्रपुरी सा सजा, महाआरती के बाद दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
फिरोजाबाद के टूंडला नगर में तीन दिवसीय मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शनिवार रात करीब 9 बजे शुभारंभ हुआ। नगर में एक दर्जन स्थानों पर माता रानी के दरबार सजाए गए हैं। पूरे शहर को विद्युत झालरों, फूलों और आकर्षक सजावट से रोशन किया गया है। जगह-जगह बनाए गए ऊंचे तोरणद्वार नगर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। विभिन्न मुद्राओं में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महाआरती के बाद दर्शन के लिए खुले मां के पट सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पूजा पंडालों में विराजमान कराया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां के पट खोल दिए गए। इसके बाद विभिन्न पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पूरा नगर मां के जयकारों से गूंज उठा। विद्या संवर्धिनी धर्मशाला, ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय, शिव समाधि मंदिर, नॉर्दर्न रेलवे इंटर कॉलेज, एमपी रोड, फ्रेंड्स क्लब, लाइनपार क्षेत्र और वाल्मीकि मंदिर सहित कई स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ।
महल की तर्ज पर सजाया गया बीरी सिंह का पंडाल ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय का दुर्गा पूजा पंडाल महल की तर्ज पर तैयार किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, पीली कोठी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल भी ऊंचे और भव्य स्वरूप में बनाया गया है। ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय में आर्किटेक्ट विनोद शर्मा और पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह ने मां की आरती उतारी। पीली कोठी में भी आरती के साथ पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कार्यक्रम में श्री श्री मां शारदे सेवा समिति और श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)