त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी:कानपुर में इन 5 स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव, गोविंदपुरी-कानपुर सेंट्रल पर स्टॉपेज
कानपुर में दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से कानपुर और आसपास के जिलों से दिल्ली, बिहार और पूर्वी भारत के अलग-अलग शहरों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इनमें दिल्ली-हावड़ा, खुर्दा रोड-आनंद विहार, शकूरबस्ती-पटना और शकूरबस्ती-झंझारपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। खास बात यह है कि दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नवंबर में अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। दिल्ली-हावड़ा के बीच 17 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04092 दिल्ली-हावड़ा त्योहार स्पेशल 17 अक्टूबर को दिल्ली से रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह टुंडला के बाद गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 7:45 से 7:55 बजे तक रुकेगी। प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04091 हावड़ा से 18 अक्टूबर को सुबह 10:10 बजे चलेगी और अगले दिन गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 6:20 से 6:30 बजे तक ठहरेगी। इसके बाद टुंडला होते हुए दोपहर 3:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। खुर्दा रोड-आनंद विहार ट्रेन भी कानपुर में रुकेगी गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड-आनंद विहार पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। यह 18 अक्टूबर को गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 2:55 से 3 बजे तक रुकेगी और रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 08408 ट्रेन 19 अक्टूबर को रात 12:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। यह गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन सुबह 7:50 से 7:55 बजे तक रुकेगी और 20 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। दिल्ली से पटना और झंझारपुर के लिए ट्रेनें गाड़ी संख्या 04404 शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। यह कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन रात 12:30 से 12:40 बजे तक रुकेगी। पटना से वापसी में 04403 ट्रेन निर्धारित तारीखों पर चलेगी और गोविंदपुरी में अगले दिन सुबह 3 से 3:05 बजे तक ठहरेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04410 शकूरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर रात 11:35 से 11:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में 04409 ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:35 से 3:40 बजे तक ठहरेगी। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)