त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी 4 विशेष ट्रेनें:दिल्ली,बिहार और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत,जानें टाइमिंग और किन स्टेशनों में रहेगा स्टापेज

Oct 11, 2026 - 13:33
0
त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी 4 विशेष ट्रेनें:दिल्ली,बिहार और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत,जानें टाइमिंग और किन स्टेशनों में रहेगा स्टापेज
रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इनसे कानपुर के यात्रियों को दिल्ली, बिहार, गोरखपुर और मुंबई की ओर सफर करने में सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेनें शकूरबस्ती-मानसी, उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी। इनमें कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें अक्टूबर में और शकूरबस्ती-मानसी स्पेशल नवंबर में संचालित होगी। कानपुर के यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का विकल्प 1. शकूरबस्ती-मानसी स्पेशल ट्रेन (04406/04405) दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 04406 शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। यह रात 7:10 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से 6:50 बजे रवाना होकर उन्नाव होते हुए आगे जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी से 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर रात 12:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कुल 16 कोच होंगे। 2. उधना-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल (09073/09074) गुजरात से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 09073 उधना से 18 और 25 अक्टूबर को सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी और 12:05 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09074 जयनगर से 20 और 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे चलेगी। यह गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। 3. उधना-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल (09071/09072) ट्रेन संख्या 09071 उधना से 18 और 25 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां से 4:10 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09072 जयनगर से 20 और 27 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 8:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 8:55 बजे रवाना होगी। इसमें भी कुल 22 कोच होंगे। 4. बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल (09083/09084) मुंबई और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस से 18 और 25 अक्टूबर को सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 11:42 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 11:47 बजे रवाना होकर लखनऊ के रास्ते गोरखपुर जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर से 20 और 27 अक्टूबर को रात 10:45 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 7 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User