त्योहारों की सुरक्षा परखने रात में सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी:उझानी में की पैदल गश्त, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
बदायूं में नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात 9 बजे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा उझानी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा डीएम और एसएसपी ने एडीएस सिनेप्लेक्स, घंटाघर, सर्राफा बाजार और रामलीला मैदान समेत प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद गश्त के दौरान एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम श्रीसाईं आश्रित शाखमुरी, सीओ उझानी राहुल पांडेय, उझानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)