उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरमान प्रयागराज के लिए रवाना:ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद यूपी पुलिस लेकर निकली, मेडिकल के बाद कल कोर्ट में होगी पेशी

Oct 04, 2026 - 20:48
0
उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरमान प्रयागराज के लिए रवाना:ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद यूपी पुलिस लेकर निकली, मेडिकल के बाद कल कोर्ट में होगी पेशी
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरमान को यूपी पुलिस बिहार के गया जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। रविवार शाम करीब 6 बजे ट्रांजिट रिमांड की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने अरमान को अपनी कस्टडी में लिया। इसके बाद बिहार पुलिस की मौजूदगी में उसे गया जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस अरमान का मेडिकल कराने के बाद उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज ला रही है। यूपी पुलिस और बिहार पुलिस टीम उसके साथ है। अरमान को प्रयागराज लाने के बाद सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरे मामले में गया जेल में था बंद उमेश पाल हत्याकांड के बाद से यूपी पुलिस अरमान की तलाश कर रही थी। बाद में जानकारी मिली कि वह बिहार के गया जेल में किसी दूसरे मामले में बंद है। इसके बाद यूपी पुलिस ने उसे प्रयागराज लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की थी। रविवार को रिमांड की कॉपी मिलने के बाद पुलिस उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। अब कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User