उन्नाव एक्सप्रेसवे पर कार ने मारी टक्कर, एक की मौत:कई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

Oct 07, 2026 - 21:19
0
उन्नाव एक्सप्रेसवे पर कार ने मारी टक्कर, एक की मौत:कई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया
उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हो गया। सबली खेड़ा गांव के सामने 254 किलोमीटर पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि लखनऊ से आगरा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही एक और कार में सवार चार लोग घटनास्थल पर रुककर हालात देखने लगे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें भी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर यूपीडा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User