उन्नाव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम:बीज बुकिंग और संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी
उन्नाव में विकासखंड सुमेरपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार चिकंदरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन में गुरुवार को कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत यह कार्यक्रम एचीवर फार्मर कौशल किशोर के निवास पर हुआ। इसमें विभिन्न फसलों की खेती करने वाले किसानों ने भाग लिया। ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक राम बहादुर सिंह ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने फसल अवशेष जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान बताए और इन्हें सड़ाकर जैविक खाद बनाने की सलाह दी। साथ ही रबी फसलों की बीज बुकिंग, वैज्ञानिक विधि से बुवाई, फसल चक्र अपनाने और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई। किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार नाग ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)