उन्नाव में सड़क हादसे में दो की मौत:खेत की रखवाली कर रहे दो बुजुर्गों को बाइक ने रौंदा, बाइक छोड़कर भागा चालक

Oct 16, 2026 - 07:39
0
उन्नाव में सड़क हादसे में दो की मौत:खेत की रखवाली कर रहे दो बुजुर्गों को बाइक ने रौंदा, बाइक छोड़कर भागा चालक
उन्नाव में पुरवा-मिर्रीखेड़ा मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठकर खेत की रखवाली कर रहे दो बुजुर्गों को रौंद दिया। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पुरवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामआसरे (65) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए गए रामशंकर (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मिर्रीखेड़ा गांव निवासी रामआसरे और पश्चिमटोला निवासी रामशंकर गुरुवार रात करीब 9 बजे सड़क किनारे बैठकर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। बाइक छोड़कर भागा चालक, तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद बाइक सवार युवक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर चालक की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि बाइक के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार दोपहर होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने दोनों बुजुर्गों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी। हादसे में दो लोगों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User