उन्नाव में तालाब के पास युवक का शव मिला:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पेड़ से लटक रही थी रस्सी

Oct 09, 2026 - 17:43
0
उन्नाव में तालाब के पास युवक का शव मिला:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पेड़ से लटक रही थी रस्सी
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के गोपी खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 23 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर तालाब के पास पड़ा मिला। घटनास्थल पर एक पेड़ से रस्सी लटक रही थी। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोपी खेड़ा निवासी शुभम उर्फ छोटू (23) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शुभम शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसे खोजते रहे। शाम को गांव के बाहर तालाब के पास उसका शव मिलने की जानकारी हुई। भाई ने जताई हत्या की आशंका शुभम के भाई ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। परिजनों ने आशंका जताई कि संभव है किसी का फोन आने के बाद वह सुबह घर से निकला हो। हालांकि, फोन आने या उसके बाद की गतिविधियों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पेड़ से लटक रही थी रस्सी, नीचे पड़ा था शव घटनास्थल पर एक पेड़ से रस्सी लटक रही थी, जबकि शुभम का शव नीचे पड़ा था। इस परिस्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस कर रही मामले की जांच थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और परिजनों की ओर से जताई गई आशंका के आधार पर पड़ताल कर रही है। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन घटना का खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User