उन्नाव में तालाब में डूबने से BA छात्रा की मौत:3 घंटे बाद मिला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी; मां का रो-रोकर बुरा हाल

Oct 09, 2026 - 14:25
0
उन्नाव में तालाब में डूबने से BA छात्रा की मौत:3 घंटे बाद मिला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी; मां का रो-रोकर बुरा हाल
उन्नाव में बिहार थाना क्षेत्र के भगोली खेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय मातम छा गया, जब घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से 18 वर्षीय बीए की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कुलदीप सिंह की पुत्री डॉली सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब किनारे जमा हो गई। देखिए 2 तस्वीरें- तालाब में डूबने से छात्रा की मौत स्वजनों के अनुसार, डॉली सिंह सतगुरु डिग्री कॉलेज धानी खेड़ा में बीए की छात्रा थी। पिछले 15 दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिजनों ने उसे भारती अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ सुधार होने पर उसे वापस घर लाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण डॉली अचानक घर के सामने बने लगभग 20 फीट गहरे तालाब की ओर चली गई और अनजाने में गहराई की तरफ बढ़ती चली गई। छात्रा को पानी में जाते देख पास में मौजूद उसके चाचा प्रदीप सिंह उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद पड़े। उन्होंने डॉली को पकड़कर बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने और गहराई अधिक होने के कारण हाथ से पकड़ छूट गई और डॉली आंखों के सामने ही डूब गई। तीन घंटे बाद पुलिस को शव बरामद हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिहार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। लगभग दो घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद, घटना के करीब तीन घंटे बाद डॉली का शव बरामद किया जा सका। मां-भाई का रो-रोकर बुरा हाल मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता कुलदीप सिंह बाहर प्रदेश में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर खेती की जिम्मेदारी चाचा संभालते हैं। बेटी का शव बाहर आते ही मां तुलसा देवी, बहन राधा (15), भाई श्याम (12) व कृष्ण का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User