उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में बढ़ेंगी सुविधाएं:CMO के निरीक्षण के बाद बजट मंजूर, बैठने से लेकर पानी तक की होगी व्यवस्था

Oct 14, 2026 - 12:38
0
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में बढ़ेंगी सुविधाएं:CMO के निरीक्षण के बाद बजट मंजूर, बैठने से लेकर पानी तक की होगी व्यवस्था
उन्नाव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों की सुविधाओं को बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण में कई कमियां मिली थीं। मृतकों के परिजनों के बैठने की जगह पंखा, लाइट और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं को देखते हुए बजट मांगा गया था, जो अब मंजूर हो गया है। पुरानी टेबलें भी बदली जाएंगी। परिसर में खराब सड़क, घास और गंदगी जैसी समस्याएं भी सामने आईं। पुरानी इमारत के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया न्यायिक रूप से जरूरी है। इसमें कई औपचारिकताएं होती हैं, इसलिए समय लगता है। परिजनों को इंतजार के दौरान बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव बाहर ले जाने वाले गेट को बंद करने की मांग और मोहल्लेवासियों की आपत्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में भी कमियों और समस्याओं पर विचार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी गेट के खुले रहने से लोगों को परेशानी होती है, तो उसे बंद करने पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User