उरई में बिजली के करंट से मजदूर की मौत:घर पर इलेक्ट्रिक केबल का काम करते समय हादसा, परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की

Oct 05, 2026 - 15:49
0
उरई में बिजली के करंट से मजदूर की मौत:घर पर इलेक्ट्रिक केबल का काम करते समय हादसा, परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की
उरई में कोतवाली क्षेत्र के कुसमी गांव में सोमवार दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय मजदूर राजाराम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने घर पर इलेक्ट्रिक केबल से संबंधित काम कर रहे थे। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुसमी गांव निवासी राजाराम सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घर पर इलेक्ट्रिक केबल से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मजदूरी कर चलाते थे परिवार का खर्च परिजनों के मुताबिक, राजाराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और तीन बेटे हैं। पिता की मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User