उरई में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित:छात्र-छात्राओं को मिले उपहार, विभिन्न समाज के मेधावी बने विजेता

Oct 04, 2026 - 19:57
0
उरई में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित:छात्र-छात्राओं को मिले उपहार, विभिन्न समाज के मेधावी बने विजेता
जालौन के उरई में सम्राट अशोक विकास समिति की ओर से रविवार को तथागत गौतम बुद्ध विकास संस्थान के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुशवाहा, शाक्य, मौर्य और सैनी समाज के विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 123 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व कुलपति एवं सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाईस्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली अनिष्का कुशवाहा, इंटरमीडिएट की दीक्षा कुशवाहा, स्नातक के प्रभात कुशवाहा और परास्नातक के राहुल कुमार को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। पुलिस उपनिरीक्षक पद पर चयनित संध्या सिंह और शिवम कुशवाहा तथा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्त अभय कुशवाहा को विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएन मौर्य, पूर्व सहायक निदेशक तकनीकी शिक्षा ने सम्मानित किया। डॉ. भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। डॉ. एसएन मौर्य ने कहा कि कठिन परिश्रम से पीछे न हटने वाले ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी है। महिला थाना प्रभारी उरई उमा सैनी ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक माधौगढ़ शिवराम सिंह ने की। अंत में समिति के महामंत्री रामसनेही कुशवाहा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User