उरई में सनातन ओलंपियाड आयोजित:गणित-विज्ञान से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, नवाचार कार्यशाला 30 अक्टूबर को
जालौन के उरई में समग्र सनातन फाउंडेशन की ओर से गणित एवं विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से सनातन ओलंपियाड का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड में हुई प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड और विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100 विद्यार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 92 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में गणित, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं योग, वैज्ञानिक अवधारणाओं, भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान, नैतिक मूल्यों, विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों में विषयों की अवधारणात्मक समझ, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। 30 अक्टूबर को गणित एवं विज्ञान में नवाचार व अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)