उत्तराखंड के राज्यमंत्री डॉ. युनुस खान संभल पहुंचे:बोले- यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक तय, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
संभल में सोमवार को 11 बजे उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री डॉ. युनुस खान संभल पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। डॉ. युनुस खान ने कहा कि संभल क्षेत्र में उनके रिश्तेदारों, परिचितों और पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह यहां आएं। इसी के चलते उन्होंने संभल और आसपास के क्षेत्रों का लगातार दौरा करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। देश में चौमुखी विकास हो रहा उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में यहां लोगों से मिलने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने और विकास की गति को और तेज करने का आह्वान किया। डॉ. खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है। वहीं, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक का दावा विधानसभा चुनाव नजदीक आने और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर डॉ. युनुस खान ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक होगी। सीजेपी के प्रदर्शन और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उसे समर्थन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा, "विपक्ष अपना काम करता है, वो करता रहे।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)