उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट-5 जिलों में स्कूल बंद:MP-UP में नदियां उफान पर, कई बांधों के गेट खुले; कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंसा

Sep 27, 2026 - 05:35
0
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट-5 जिलों में स्कूल बंद:MP-UP में नदियां उफान पर, कई बांधों के गेट खुले; कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंसा
उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 5 जिलों के स्कूल बंद हैं। खराब मौसम के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा रोक दी गई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन (कम दबाव के क्षेत्र) का सबसे ज़्यादा असर यूपी पर पड़ा है। यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3 फीट तक पानी भर गया। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया। झारखंड में भी खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। मध्य प्रदेश में भी कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से बांधों के गेट खोले गए। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और धर्मशाला समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल और पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की मौजूदा स्थिति देशभर में मौसम की तस्वीरें… देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 सितंबर 29 सितंबर देश के 16 प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User