वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बस्ती में घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
बस्ती में रुधौली थाना क्षेत्र के विशुनपूरवा चौकी के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के सेखुझ्या गांव निवासी सुभाष चौहान (45) पुत्र मिठाई लाल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात साइकिल से अपने घर जा रहे थे। विशुनपूरवा चौकी के पास पहुंचते ही वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिवार में मचा कोहराम सुभाष चौहान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हादसे में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)