वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में मलबा गिरने से एक घायल, एयर-शो के दौरान बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

Oct 08, 2026 - 06:21
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में मलबा गिरने से एक घायल, एयर-शो के दौरान बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…दालमंडी में मलबा गिरने से एक युवक के घायल होने की सूचना है। घायल युवक जावेद (35) अश्वनी नामक व्यक्ति की दुकान पर काम करता है। जिस मकान में यह दुकान है। उसपर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1.यूपी में नितिन नवीन बोले-घुसपैठियों के लिए लड़ रहा विपक्ष भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को वाराणसी में कहा- दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) असामाजिक तत्वों के मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल उठता है कि वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं? विपक्ष जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात कर रहा है, भारत की जनता उन्हें कभी हक नहीं देने देगी।पढ़ें पूरी खबर… 2.वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO वाराणसी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी क्रम में दालमंडी गली चौड़ीकरण और पुलिसलाइन-कचहरी चौराह चौड़ीकरण की जद में आये मकानों का अंतिम ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में पूरा करा लिया। दोनों ही जगह पोकलैंड और जेसीबी मशीनें लगाकर मकानों को ध्वस्त किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी के विशेश्वर ने एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य वाराणसी के तैराक विशेश्वर द्विवेदी ने सेकेंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता है। बेंगलुरु में चल रही प्रतियोगिता की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। कड़े मुकाबले में आखिरी सेकंडों में शानदार वापसी करते हुए विशेश्वर ने यह पदक अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर… 4. काशी के कबीर ने 52 लावारिसों का तीर्थ श्राद्ध, विदेशी भी शामिल वाराणसी में इस समय लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के ले उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में काशी के पंचगंगा तीर्थ पर काशी के अमन कबीर ने लावारिसों का श्राद्ध कराया। काशी में लावारिसों के लिए हर समय मौजूद रहने वाले अमन कबीर ने एक साल में 52 लावारिसों की अंतिम क्रिया कराई थी। और आज उन सभी का तीर्थ श्राद्ध और पिंडदान किया। पढें पूरी खबर… 5. शिंजो कॉरिडोर के लोकार्पण पर अकी आबे के छलके आंसू वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की दोस्ती का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह रिश्ता पद से नहीं, विश्वास से बना था। पद बदलते रहे, लेकिन मित्रता नहीं बदली। पढ़ें पूरी खबर… 6.सप्तसागर दवा मंडी में सत्यापन के लिए पहुंची UPFSDA टीम वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UP FSDA) विभाग द्वारा दवा लाइसेंसों का एक विशेष सत्यापन किया गया। दवा की दुकानों पर टीम पहुंचने से कुछ देर के लिए दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही। पढ़ें पूरी खबर… 7. आईआईटी-बीएचयू और जर्मनी की बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल के बीच एमओयू आईआईटी-बीएचयू और जर्मनी की बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल (BUW) के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को विस्तार देने के लिए संस्थागत स्तर पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच 1 अक्टूबर 2026 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर… 8. काशी में एयर-शो के दौरान बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित भव्य हवाई प्रदर्शन (एरियल डिस्प्ले-2026) के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं । इस क्रम में एयर शो के दौरान आकाश में उड़ने वाले लड़ाकू विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नमो घाट के आसपास के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 अक्टूबर से कार्यक्रम की समाप्ति तक मांस-मछली की बिक्री व कटिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी की दालमंडी में हादसा, मलबा गिरने से एक घायल वाराणसी की दालमंडी में मलबा गिरने से एक युवक के घायल होने की सूचना है। घायल युवक जावेद (35) अश्वनी नामक व्यक्ति की दुकान पर काम करता है। जिस मकान में यह दुकान है। उसपर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से बताया महिलाओं का योगदान वाराणसी के भीषमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। ‘इतिहास के पन्नों से कौन गायब’ विषय पर छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को अभिनय के जरिए सामने रखा। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User