वाराणसी में धड़ल्ले से बिक रहा मछली का मांस:नगर निगम की सख्ती बेअसर, पुल पर ठेला लगाकर खुलेआम व्यापार

Oct 17, 2026 - 09:23
0
वाराणसी में धड़ल्ले से बिक रहा मछली का मांस:नगर निगम की सख्ती बेअसर, पुल पर ठेला लगाकर खुलेआम व्यापार
वाराणसी नगर निगम लगातार 11 अक्टूबर से नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक के लिए प्रभावी कदम उठा रहा है। अंधरापुल, सप्तसागर और अन्य इलाकों में कार्रवाई भी कर रहा है। लेकिन वाराणसी के पुरानापुल पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पुरानापुल धड़ल्ले से मछली बेची जा रही है और लोग खड़े होकर उसे खरीद भी रहे हैं। ऐसे में यह बिक्री निगम के नियम का माखौल उड़ा रही है। यहां प्रतिबंधित थाई मछली भी बेचीं जा रही है। जिसे बेचना कानून जुर्म है। 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिबन्ध वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में नवरात्रि पर 11 से 19 अक्टूबर तक और 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक नमो घाट से 30 किलोमीटर के रेडियस में एयर शो को देखते हुए मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाईं गई है। नगर निगम इसे लेकर लगातार अभियान चला रहा है। लेकिन पुराना पुल पुलिस चौकी क्षेत्र में रोजाना शाम में मछली का सज रहा है। मछलियां ठेले पर बेची जा रही है और लोग इसे खरीद रहे हैं। किसी को डर नहीं है। बिना खौफ के यह व्यापार चल रहा है। बर्ड हिट से जेट्स को बचाने की कवायद वाराणसी में आगामी 22, 24 और 25 तारीख को सेना का एयर शो है। जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस एयर शो में कई फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे और देश के स्वर्णिम इतिहास की एक नयी इबारत लिखेंगे। ऐसे में सेना के इन विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए एयर फ़ोर्स के अनुरोध पर नगर निगम ने 19 से 26 अक्टूबर तक नमो घाट की 30 किलोमीटर की परिधि में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User